पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विश्व जनसंख्या दिवस पर अल्पसंख्यकों पर ह’मला बोला है। अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने साफ कहा कि जब तक सबके लिए सामान कानून नहीं बनेंगे तब तक भारत वि’कसित नहीं होगा।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।
गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया विश्व जनसंख्या दिवस सतर्कता दिवस के तौर पर मना रहा है। भारत के अंदर सुरसा की तरह जनसंख्या की गति बढ़ रही है।
अगर भारत की चीन से तुलना की जाए तो 1978 में कानून बना तब हमारा जीडीपी भी चीन से ज्यादा था और जनसंख्या में चीन हमसे अधिक था। आज चीन 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा करता है और भारत 30 बच्चे पैदा करता है। यह गति कड़े कानून से ही रुक सकता है। सभी धर्मों के लिए समान कानून हो तभी यह गति रुक सकता है। यदि यह नहीं रुका तो भारत विश्व के विकास की रफ्तार में पीछे रह जाएगा।

