बिहार में अभी 2 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं:बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापामान

पटना सहित पूरे बिहार में गर्मी से लोग बेचैन है। कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश होती है लेकिन बारिश खत्म होते ही गर्मी से लोग परेशान हो जाते हैं। पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा समेत बिहार के 8 जिलों में गर्मी अगले 2 दिन और परेशान करेगी। इन जिलों में कड़ी धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। शाम को उमस भी बढ़ जाएगी। बिहार के बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Bihar Monsoon 2022 : बिहार में 15 जून से मिल जाएगी गर्मी से राहत, जानिए  आपके जिले में कब पहुंच रहा 'बारिश का बादशाह' मॉनसून - bihar monsoon 2022  patna weather alert

मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी से फिलहाल 2 दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। बताया गया कि ट्रफ रेखा बीकानेर, सतना, झांसी, ओडिशा, उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है। इसके कारण पूरे बिहार में हल्की बारिश के आसार बन रहे है। अगले 2 दिन ये स्थिति बनी रहेगी। अगले 2 दिनों के बाद यानी 13 तारीख से मौसम थोड़ा बदलेगा।

पटना सहित हर जिले में बारिश होने की प्रबल संभावना है। आपको बता दें कि कल यानी रविवार को सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को दिन में पटना का तापमान 5 डिग्री अधिक 37.8 दर्ज किया गया वही रात को 2 डिग्री अधिक यानी 28.3 दर्ज किया गया।

फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अगले 2 दिन यही स्थिति बनी रहेगी। अगले 2 दिन हल्की बारिश और उमस की संभावना है। पूरे बिहार में 13 से बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading