विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 14 जुलाई से आरंभ होना है। श्रावणी मेला में कांवरियों को परेशानी ना हो इसके लिए मुंगेर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। मुंगेर जिला अंतर्गत 26 किलोमीटर का कांवरिया मार्ग पड़ता है ।

इस मार्ग में सभी तरह की सुविधाएं मुंगेर जिला प्रशासन उपलब्ध करवा रही है। सोमवार की दोपहर समाहरणालय से डीएम ने 10 एंबुलेंस को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए रवाना किया तो 5 एंबुलेंस को श्रावणी मेला में तैनात करने की भी जानकारी दी।

दरअसल मुंगेर जिला स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश से 10 नए एंबुलेंस मिला है ।इस 10 नए एंबुलेंस को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीएम ने कहा कि 10 एंबुलेंस में 5 एंबुलेंस आधुनिक सुविधा से लैस है बाकी पांच अन्य सामान्य एम्बुलेंस है। उन्होंने बताया कि आधुनिक एंबुलेंस को श्रावणी मेला में मुंगेर जिला अंतर्गत पड़ने वाले 26 किलोमीटर के मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 नए एंबुलेंस मिलने से जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर होगा। सुदूर इलाके के रहने वाले बीमार ग्रामीणों को अस्पताल लाने में सुविधा होगी। मौके पर मुंगेर जिले के सिविल सर्जन पीएम सहाय,जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मोहम्मद नसीम उद्दीन, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक अस्पताल उपाधीक्षक सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

कावड़ियों के लिए 24 घंटा तैनात रहेंगे 5 एंबुलेंस
डीएम ने कहा कि 26 किलोमीटर के कांवरिया मार्ग जो मुंगेर जिला अंतर्गत आता ।है उस मार्ग को पांच भागों में विभक्त किया गया है 5। भागों में 5 एंबुलेंस स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगा रहेगा ।

किसी कांवरियों की स्वास्थ्य बिगड़ जाता है तो उन्हें तुरंत एंबुलेंस पर बिठाकर निकटवर्ती अस्पताल लाने के लिए 24 घंटे सातों दिन कंपाउंडर एवं ड्राइवर के साथ तैनात रहेंगे। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 14 जुलाई से आरंभ है। उसके लिए मुंगेर जिला प्रशासन पूरी तरह तटस्थ है। अलग-अलग विभाग अपनी जिम्मेवारी पूरी करने के लिए वहां कार्य कर रहा है ।डीएम का भी निरीक्षण लगातार कांवरिया मार्ग में हो रहा है।

