बकरीद में घर आये युवक की बे’रहमी से ह’त्या, प्रा’इवेट पार्ट भी का’टा

जमुई :  बिहार के जमुई में बकरीद के दिन ही एक शख्स की हत्या कर दी। हत्या की ये घटना जिले के चकाई थाना इलाके के गरुड़बाद गांव की है। मृतक युवक का नाम अकबर अंसारी है, जिसकी उम्र लगभग 35 साल थी। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

बिहार के जमुई में बकरीद के दिन युवक की हत्या के बाद जमा भीड़

बदमाशों ने हत्या करने के बाद युवक के शव को जंगल के एक झाड़ी में छिपा कर रख दिया था. युवक बकरीद में घर आया था और नमाज अदा करने के बाद खाना खाकर गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी के रमणीटांड़ गांव जा रहा था।

अज्ञात अपराधियों ने युवक को लाठी डंडे से पीट-पीटकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या किया है इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षति पहुंचाते हुए काट डाला। जानकारी के अनुसार मृतक अकबर अंसारी जो कि गरुड़बाद गांव का रहने वाला था, बीते दो साल से अपने परिवार के साथ भेलवाघाटी के रमणी टांड़ में ही रह रहा था। बीते रविवार को अकबर अंसारी बकरीद मनाने बाइक से अपने गांव गरुड़बाद आया हुआ था, जहां उसके साथ ये घटना हुई।

रविवार को जब वो वापस रमणीटांड़ जाने के लिए दोपहर के बाद निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान उसका शव पोस्टमारा पहाड़ी के जंगल के एक झाड़ी में क्षत-विक्षत स्थिति में मिला। इस दौरान मृतक का बाइक भी उसी रास्ते में थोड़ी दूर पर पड़ा हुआ मिला।

छिपा कर रखे गए झाड़ी में मिले मृतक के शव के पास से खून के धब्बे लगे तीन डंडे और युवक का कटा हुआ प्राइवेट पार्ट पड़ा हुआ मिला है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की छानबीन शुरू कर दी।

इस मामले में चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि युवक के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है।

हत्या का आरोप जरूर बाद गांव के ही 9 से 10 लोगों पर लगा है, जिसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading