प्रधानमंत्री की पूजा से पहले भक्तों की बढ़ी भीड़, एक दिन पहले बाबा की आरती में टूटा रिकॉर्ड

पटना। प्रधानमंत्री की पूजा से पहले महज 24 घंटे में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया है। एक दिन पूर्व बाबा की आरती में भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सावन के सोमवार की तरह ही बाबा के मंदिर में आरती के दौरान भक्तों की भीड़ जुटी है।

प्रधानमंत्री के पूजन को लेकर मंदिर में श्रद्धालु पहले ही दर्शन पूजन कर लिए। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ही मंदिर में भक्तों की भीड़ पहले बढ़ी है। दर्शन से लेकर आरती तक में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई है।

देवघर के पुजारी अनुराग पंडा का कहना है कि मंदिर में प्रधानमंत्री का आगमन है और इसके पहले भक्तों की भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार की शाम आरती में पूरा मंदिर प्रांगण खचाखच भरा रहा। आरती के समय भक्तों की भीड़ सावन के सोमवार की तरह रही। गेट से लेकर मंदिर प्रांगण में भक्तों की पूरी भीड़ लगी रही।

प्रधानमंत्री के आगमन से 4 घंटे पहले मंदिर को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा और सिर्फ अनुमति वाले लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। ऐसे में आम श्रद्धालुओं की पूजा थोड़ी प्रभावित होगी, इस कारण से ही भक्तों ने 24 घंटे पहले ही दर्शन पूजन का कार्यक्रम बना लिया है। सोमवार को पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक करने वालों की लाइन खत्म नहीं हुई। शाम की आरती में भी भक्तों की भीड़ दिखी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading