अगरतला की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर:तेजस समेत 8 ट्रेनें हुईं कैंसिल, पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ ने दी जानकारी

मुजफ्फरपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लामडिंग मंडल के लामडिंग-बदरपुर रेलखंड पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रेलवे की ओर से रद्द किया गया है। मामले में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस रेलखंड से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के परिचालन उनके आगे उल्लेखित तिथि को रद्द किया गया है।

16 जुलाई को अगरतला से खुलने वाली गाड़ी सं. 15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द। 18 जुलाई को देवघर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15625 देवघर -अगरतला एक्सप्रेस का परिचालन रद्द। 18 जुलाई को अगरतला से खुलने वाली गाड़ी सं 20501 अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस का परिचालन रद्द।

20 जुलाई को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 20502 आनंद विहार टर्मिनल-अगरतला तेजस एक्सप्रेस का परिचालन रद्द । 18 जुलाई को फिरोजपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14620 फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।

21 जुलाई को अगतरला से खुलने वाली गाड़ी सं. 14619 अगरतला- फिरोजपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।21 जुलाई को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द । 25.07.222 को सिलचर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading