बेगूसराय में आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। हर हर गंगे, हर हर महादेव, बम बम भोले, जय मां गंगे आदि नारों के साथ सीतामढ़ी, दरभंगा,

मधुबनी सहित कई जिलों के श्रद्धालु भी बेगूसराय के झमटिया गंगा घाट, सिमरिया गंगा घाट, खोरमपुर गंगा घाट पर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। दरअसल साल भर के सभी पूर्णिमा में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व है।

इसको लेकर आज बेगूसराय जिले के झमटिया, सिमरिया सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। गंगा घाटों पर तेज धार में जाने से श्रद्धालु को बचाने के लिए प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।

जिले के कुरहा गंगा घाट, रामदीरी गंगा घाट, खोरमपुर गंगा घाट, सिमरिया गंगा घाट तेघड़ा गंगा घाट इत्यादि जगहों पर आए लाखों श्रद्धालुओं के कारण एनएच 28 एनएच 31 सहित कई मुख्य मार्गो पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

भक्तजनों सर्वप्रथम गंगा स्नान कर गंगा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गंगा घाट पर पुरोहितों ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में अपना एक खास महत्व है। आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने गंगा में स्नान करके अपने गुरु की पूजा किये थे और तब से यह प्रथा चली आ रही है ।

हालांकि एक तरफ जहां आषाढ़ पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं में मान्यता के अनुसार मुंडन संस्कार भी हो रहा है। दूसरी तरफ कुछ दृश्य अंधविश्वास और भूत खेली का भी सामने आया।

