पटना। गैस एजेेंसी संचालक अनुज कुमार के बहादुरपुर आरओबी के पास स्थित कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1201 से करीब 50 लाख के साेने-हीरे के गहने, 7 लाख कैश, लाइसेंसी पि’स्टल, मै’ग्जीन और का’रतूस की चाे’री करने वाला उनका ही चालक संजय कुमार निकला। संजय की पत्नी ज्याेति कुमारी ने चाे’री का सामान छिपाने में मदद की।
चाे’री की घ’टना 9 जुलाई काे हुई थी। 5 जुलाई काे अनुज पत्नी शालिनी देवी के साथ तिरुपति गए थे। फ्लैट में अनुज के बेटे आदित्य राज थे, पर उनका कमरा अलग है। वे राेजाना सुबह में दफ्तर चले जाते थे और रात में लाैटते थे। 11 जुलाई काे जब दंपती तिरुपति से लाैटे तो चाे’री का पता चला। उन्हाेंने पत्रकार नगर थाने में 12 जुलाई काे के’स दर्ज कराया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला ताे हुलिए से चालक संजय की पहचान हुई। उसके बाद पुलिस ने आलमगंज थाने के महाराजगंज कुर्मी टोला में स्थित गोपाल प्रसाद के मकान के किराए के फ्लैट में रहने वाले चालक संजय और उसकी पत्नी ज्याेति कुमारी काे गि’रफ्तार करने के साथ ही 50 लाख के गहने और 5.61 लाख कैश ब’रामद कर लिया।
हथियार, गाे’ली व मैग्जीन ब’रामद नहीं हुई। इसे बेच दिया गया। शेष रकम भी चालक और उसकी पत्नी ने खर्च कर दी। संजय पिछले सात साल से अनुज का चालक है।

