औरंगाबाद : डा’यन बताकर अ’पराधियों ने की मा’रपीट, तीन गं’भीर

औरंगाबाद में बदमाशों ने एक महिला को डायन बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। जिसके कारण एक युवती समेत तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली विशाई गांव की है। जख्मी लोगों में उसी निवासी दुर्गा यादव, शिवपुजन यादव व छोटी कुमारी शामिल है। घटना के बाद आनन-फानन में सभी जख्मीयों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

औरंगाबाद में डायन बताकर अपराधियों ने की मारपीट: डायन बताकर अपराधियों ने की  मारपीट, तीन गंभीर – Bharat News India

जख्मी दुर्गा यादव ने बताया कि गांव के ही सुरेन्द्र यादव के एक बेटी की मौत बीमारी के कारण हो गई थी, लेकिन उसके बाद से सुरेन्द्र यादव व उसके परिजन मेरी पत्नी पर डायन का आरोप लगाते हैं। कई बार इसको लेकर झाड़-फूंक भी कराया, लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पैसा की मांग करने लगा। जिसे हमने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम गांव के ही हरि यादव, सुरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, पिंटू, मनीष, भगलू, उदय समेत अन्य लाठी-डंडा व हथियार लेकर उसके घर में घुसे और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वे सभी जख्मी हो गए। घटना की सूचना माली थाना पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading