पूर्वी चंपारण में एक युवक को अपने भाई की साली से प्यार करना म’हंगा पड़ गया। भाभी को मायके छोड़ने पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने सिर पर चा’कू से वा’र कर और ग’ला द’बाकर मा’र डाला। यह घ’टना मेहसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव की है। मृ’तक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के भुसलुआ निवासी अखिलेश कुमार (20) के रूप में हुई है।

इस मामले में मृ’तक के बड़े भाई राकेश राम ने अपने भाई के ससुर रामनाथ राम, लालपरी देवी, मरच्छिया देवी, गोल्डन राम और वैशाली जिले के बोरिंग रोड चौक, बखरा निवासी राजेश राम व सविता देवी पर ह’त्या की ए’फआईआर द’र्ज कराई है। मेहसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श’व को पो’स्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। रामनाथ राम को गि’रफ्तार कर लिया गया है। ए’फआईआर में आ’रोपित अन्य की गि’रफ्तारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार अपने भाई की ससुराल बराबर आता जाता था। इसी क्रम में भाई की साली से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। मामला शादी तक पहुंच गया लेकिन उसकी शादी वैशाली के बोरिंग चौक बखरा निवासी राजेश राम के साथ हो गयी। इसके बाद भी अखिलेश का मिलने जुलने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को अखिलेश अपनी भाभी को भुसलुआ से दामोदरपुर पहुंचाने आया। उसके भाई की साली भी अपने पति राजेश राम के साथ आई थी। दूसरे दिन भी अखिलेश वहां रुक गया था।
मृ’तक के पिता सुदिष्ट राम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की अल सुबह करीब चार बजे समधी रामनाथ राम का फोन आया कि उसके पुत्र की ट्रेन से गि’रकर मौ’त हो गयी है। जब वे दामोदरपुर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर उनके पुत्र का श’व चादर से ढंका हुआ था। दरवाज़े पर एक भी आदमी नहीं था। इसकी सूचना उन्होंने मेहसी थाना को दी।
मृ’तक के पिता के अनुसार, शादी के नाम पर उसके पुत्र से लाखों रुपये उसके समधी व उनके परिवार के लोगों ने लिया। लेकिन लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी। जब पुत्र ने पैसे की मांग की तो सा’जिश रच उसे बुलाकर ह’त्या कर दी।
