झंझारपुर। व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गो’ली मा’रने की ध’मकी भ’रा पो’स्ट करने के आ’रोप में पुलिस ने बुधवार को झंझारपुर के आरएस ओपी क्षेत्र से युवक मोहन यादव (23) को गि’रफ्तार किया है। वह मनीगाछी के बहोरवा गांव का र’हनेवाला है। एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि आ’रोपी युवक ने ‘एग्जाम पेंडिंग’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर 12 जुलाई को आ’पत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसमें उसने लिखा था कि कल पीएम को गो’ली मा’र देना। या तो एग्जाम लो नहीं तो जान से जाओगे। सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक अग्निवीर योजना से ना’राज था।
व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन सहरसा का रहनेवाला है। एसडीपीओ ने बताया कि आ’रोपी के व्हाट्सएप नंबर से पोस्ट वा’यरल होने के बाद आरएस ओपी के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार को सा’इबर से’ल से इसकी जानकारी मिली। सा’इबर से’ल और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से व्हाट्सएप नंबर का लोकेशन लिया गया तो यह आरएस ओपी क्षेत्र के एक क्लीनिक के पास का मिला।
इसके बाद पुलिस ने युवक को तत्काल गि’रफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल भी ब’रामद किया गया, जिसमें एग्जाम पेंडिंग नाम के ग्रुप में पीएम मोदी को ध’मकी भरा पोस्ट आ’रोपी के नंबर से किया पाया गया। जिस ग्रुप से मैसेज वायरल किया गया है, उसका एडमिन सहरसा जिले का रहनेवाला है। पिछले दिनों मधुबनी के बीजेपी कार्यालय व रेलवे स्टेशन पर हुई तो’ड़फो’ड़ में भी इस ग्रुप से पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है।
एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धा’राओं में मा’मला द’र्ज कर आ’रोपी को न्यायिक हि’रासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मोहन यादव को गि’रफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही उसके बड़े भाई और पिता आरएस ओपी पहुंचे थे। पिता ह’तप्रभ थे कि उनका बेटा सेना की तैयारी करते हुए प्रधानमंत्री को ध’मकी वाला पोस्ट व्हा’ट्सएप ग्रुप पर कैसे लिख दिया।

