पटना में दक्षिण भारत के ट्रेनर दे रहे थे युवाओं को आ’तंकी बनने की ट्रेनिंग, हिं’सा भ’ड़काने के लिए भी उकसाया

बिहार की राजधानी पटना में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दफ्तर में आ’तंकी ट्रेनिंग का खुलासा हुआ है। बिहार में देश वि’रोधी एजेंडे को हवा देने का जिम्मा केरल और दक्षिण भारत के हा’र्डकोरों ने संभाल रखा था। पटना पुलिस की छा’पेमारी और विभिन्न जांच एवं खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। फुलवारीशरीफ के नया टोला स्थित पीएफआई के कार्यालय में 6 और 7 जुलाई को ह’थियार चलाने और धार्मिक उ’न्माद फै’लाने की ट्रे’निंग देने के लिए केरल से पीएफआई के कई सदस्य बतौर ट्रेनर पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक केरल से आए पीएफआई के  सदस्यों ने ही युवाओं को आ’तंकी ट्रेनिंग दी। मगर उससे पहले भी यहां दक्षिण भारत के दो राज्यों से पीएफआई के सदस्यों का आना-जाना लगा था। केरल के अलावा दक्षिणी कर्नाटक और हैदराबाद से भी कई पीएफआई सदस्य यहां पहुंचे थे। युवकों को हिं’सा करने की भी ट्रेनिंग दी जाती थी। बैठकों में जो शामिल होते थे, उन्हें कैसे अपने इलाके के दूसरे लोगों को जोड़ना है ,यह भी बताया जाता था।

 

बैठक का मकसद ही देश वि’रोधी रणनीति पर केंद्रित होता था। पुलिस के साथ ही केन्द्रीय जांच एजेंसियां और एटीएस अब पीएफआई के उन सदस्यों का पता लगाने में जुटी है जो ट्रेनिंग के लिए यहां पहुंचते थे। साथ ही वैसे लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो इसमें शामिल रहते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीएफआई की आड़ में आ’तंकी ट्रेनिंग देने के लिए दक्षिण भारत से आने वाले ट्रेनर अपनी पहचान छुपाकर बिहार पहुंचते थे। वे फर्जी नाम से फ्लाइट का टिकट बुक कराते और फर्जी पते वाली आईडी से पटना के होटलों में ठहरते थे। पुलिस ने पी’एफआई की बैठकों में शामिल होने वाले दो दर्जन से ज्यादा लोगों की पहचान की है। बताया जा रहा है कि इनकी संख्या 100 से ज्यादा जा सकती है।

पुलिस छा’पेमारी में गि’रफ्तार अतहर परवेज प्र’तिबंधित आ’तंकी संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वह सिमी के आ’तंकियों की जमानत भी करवाता था। अतहर का भाई मंजर परवेज 2001 में ब’म ब्ला’स्ट के केस में जे’ल जा चुका ही। वह खुद भी एक के’स में आ’रोपी है और अभी जमानत पर है। वह आ’तंकी गतिविधियों के लिए बड़े पैमाने पर फंड इकट्ठा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके पास कई बार लाखों रुपये की राशि पहुंची। ईडी भी इस मा’मले की जां’च कर सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.