जमुई में टॉर्च की रोशनी में शादी:सूरत में इश्क, बे’वफा होने लगा प्रेमी तो घर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी ने भरी मांग

जमुई। सूरत में इश्क और जमुई आकर बेवफा हुए प्रेमी के घर लड़की परिवार के साथ पहुंच गई। प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमिका ने हं’गामा मचा दिया। यहां लड़की और लड़के के परिवार में विवाद हो गया। मामला सोनो थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस और ग्रामीणों का दबा बढ़ता देख बुधवार टॉर्च की रोशनी में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवा दी गई। प्रेमी ने लोअर में ही लड़की के मांग में सिंदूर भरा। इधर, प्रेमी इस शादी से खुश नहीं था और कहा-ज’बरदस्ती विवाह कराया गया।

मामला जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के औरैया गांव का है। झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवघाटी की ममता और जमुई के औरैया गांव के निरंजन में 3 साल से अफेयर था। दोनों सूरत में साथ रहते थे और दोनों एक ही कंपनी में काम भी करते थे।

इसी बीच ममता को निरंजन की शादी किसी और युवती से तय होने की खबर मिली। वो अपने माता-पिता को लेकर जमुई के सोनो क्षेत्र के औरैया गांव पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण के हस्तक्षेप से दोनों की शादी कराई गई।

इधर, निरंजन का आरोप है कि उसकी शादी ज’बरदस्ती कराई गई है। लड़के की मां चमेली देवी ने बताया कि मेरे बेटे की शादी ज’बरदस्ती करवा दी गई। वहीं, ममता का कहना है कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़के द्वारा जब शादी से इनकार किया गया तो हम लोग झारखंड से लड़के के गांव जमुई चले आए। यहां ग्रामीणों और सभी की सहमति से दोनों का विवाह हुआ। शादी में किसी भी तरह की जोर ज’बरदस्ती नहीं की गई है।

इधर, इस मामले में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मीडिया के माध्यम से ज’बरदस्ती शादी कराने की जानकारी मिली है। अगर शादी में कोई जोर-ज’बरदस्ती की बात हुई है तो उसकी जांच कर दो’षियों पर का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading