स्ट्रीट डॉग पर चढ़ा दी 1 करोड़ की मर्सिडीज: बेजुबान ने त’ड़प-त”ड़प कर दम तो’ड़ा

मध्य प्रदेश : इंदौर में एक रईसजादे ने एक करोड़ की मर्सिडीज कार से स्ट्रीट डॉग को रौंद डाला। डॉग रोड पर बैठा था, तभी पीछे से आए मर्सिडीज कार चालक ने स्ट्रीट डॉग को देखकर पहले गाड़ी की रफ्तार कम की। कुछ सेकंड में ही उसके ऊपर कार चढ़ा दी। कार के पहिए के नीचे आकर स्ट्रीट डॉग दर्द से छटपटाने लगा। इसके बाद चालक वहां से फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर की है। इसका वीडियो सामने आया है।

स्ट्रीट डॉग को रौंदते हुए चली गई कार

वैभव नगर के रहने वाली प्रियांशु जैन ने बुधवार को कार चालक के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। प्रियांशु जैन ने बताया कि कार चालक ने जानबूझकर स्ट्रीट डॉग को कुचला है। उन्होंने इसकी शिकायत पीपुल्स फॉर एनिमल्स और मेनका गांधी तक भी की है।

गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं, कोर्ट में ही होगा फैसला
तेजाजी नगर टीआई आरडी कानवा ने बताया कि नायता मुंडला स्थित सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप फेज-1 में मर्सिडीज कार चालक ने वहां बैठे कुत्ते को कुचल दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 धारा 11आईपीसी 428/429 तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल धारा 279 का मामला दर्ज किया है। इसमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। जो निर्णय होगा, कोर्ट में ही होगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading