मासूम की चाकू से आं’खें फोड़ी, जी’भ का’टी:6 साल के बच्चे को मा’र डा’ला; घर से खेलने निकला था

बेगूसराय में 6 साल के बच्चे की क्रूर तरीके से हत्या की गई। उसके दोनों आंखों को चाकू से फोड़ दिया गया। बच्चे की जीभ काट दिया गया। कान भी काटने की कोशिश की गई। फिर उसे गड्‌ढे में भरे पानी में डूबोकर मार दिया गया।घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है। दामोदर सदा के बेटे अंकुश कुमार गुरुवार की शाम 4 बजे वो घर ये यह बोल निकला कि खेलने जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम हाउस के पास मौजूद बच्चे के परिजन।

पर देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो सभी उसे ढूंढ़ने निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दामोदर सदा मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि चार भाई-बहन में अंकुश सबसे छोटा था। फिलहाल वो पढ़ाई नहीं कर रहा था।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि अंकुश का शव पानी भरे एक गड्ढे में पड़ा है। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और शव को गड्‌ढे से बाहर निकाला। बच्चे की आंखें चाकू से फोड़ी गई थीं, जीभ काटा गया था और कान के नीचे भी काटने के निशान थे।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दामोदर सदा का कहना है कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर भी बच्चे की इतनी निर्मम तरीके से हत्या की गई है।इधर, लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि शायद बच्चे ने किसी अनैतिक कार्य को करते किसी को देखा होगा और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई होगी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.