विदाई से इंकार पर भाई के दोस्त ने निकाला पि’स्टल:छपरा में दोस्त की बहन को मायके ले जाने आया था

छपरा में एक युवक की ट्रैक्टर के ट्रॉली में बांधकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। उसकी गलती यह थी कि वो अपने दोस्त की बहन के ससुराल पहुंच पिस्टल लहरा रहा था। दरअसल, ससुराल वाले लड़की को विदा नहीं कर रहे थे। इसी बात पर युवक ने पिस्टल निकाला था। ग्रामीणों को यह बात ठीक नहीं लगी और उसकी पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के पकवाईनार का है।

युवक की पिटाई करते ग्रामीण।

युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कृष्णा कुमार (24) अपने दोस्त राजा कुमार (25) के साथ गुरुवार को उसकी बहन के ससुराल पहुंचा था। राजा की बहन की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। दोनों बहन की विदाई के लिए पकवाईनार गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान ससुराल वालों ने कहा-अभी विदाई नहीं की जाएगी, आप लोग वापस चले जाइए। पर दोनों युवक जबरन विदाई कराना चाह रहे थे।

इसी बीच राजा और कृष्णा का बहन के ससुराल वालों से विवाद हो गया। इसके बाद कृष्णा ने कमर से पिस्टल निकाल लहराया और ससुराल वालों को डराने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद अन्य ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों को पकड़ना चाहा। राजा और कृष्णा वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी दौरान राजा किसी तरह भाग निकला जबकि कृष्णा को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading