मुजफ्फरपुर में हा’दसा, 6 यात्री घा’यल:तेज रफ्तार बोलेरो और यात्रियों से भड़ी ऑटो में टक्कर

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक की है। जहां शुक्रवार को तवज रफ्तार बोलेरो ने एक ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, स्थानीय लोगो की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई।

तेज रफ्तार बोलेरो और यात्रियों से भड़ी ऑटो में टक्कर, सभी अस्पताल में भर्ती | Speeding Bolero and auto collided with passengers, all hospitalized - Dainik Bhaskar

घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क जाम हो गया। इधर, लोगो ने घटना की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही, ऑटो व बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायलों में मुसहरी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी के 45 वर्षीय लखिया देवी, 33 वर्षीय उर्मिला देवी, तरुण महतो, नरौली के भिखारी सहनी, टेम्पू चालक नरौली निवासी गौरव कुमार समेत अन्य लोग शामिल है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में बोलेरो समस्तीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही थी। जबकि, यात्रियों से भड़ी ऑटो नरौली से बेला भुसाहि की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। घटना में जोरदार आवाज हुई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इधर, सकरा पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की छानबीन की गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading