बेतिया में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। ममला जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है। जहां दहेज लोभीयो ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के नियत से शव को गायब कर दिया है। वहीं मामले मृतिका के पिता लाल बिहारी राय ने श्रीनगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि वो अपने लड़की चंद्रावती कुमारी (24) की शादी हिंदू रीति रिवाज से दो वर्ष पूर्व बेतिया के पुजाहां पटजिरवा गांव निवासी सुग्रीव राय के 26 वर्षीय पुत्र रतन राय से किए थे। शादी के बाद से ही मेरा दामाद रतन राय दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने का सिकड़ी के मांग कर रहे था।और मेरे बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहा था।

जब उससे मेरी लड़की ने बताई कि मेरे पिताजी के पास इतना पैसा कहां से आएगा की ओ आपको सीकडी़ और बाइक देंगे। इसके बाद दहेज लोभियों ने उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कहीं गायब कर खुद अपने परिवार वालों के साथ घर छोड़कर फरार हो गए है।

उन्होंने बताया है कि उन्हे घटना की जानकारी 3 दिन बाद किसी रिश्तेदारों के द्वारा मिला उसके बाद वो लोग अपने बेटी चंद्रावती के ससुराल पुजाहां आए तो वहां पर वो नहीं मिली जिसके बाद पुलिस को शिकायत किए हैं। वहीं श्रीनगर थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।



