पप्पू यादव बोले- देश में खतरे में लोकतंत्र:जाप सुप्रीमो ने कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कहा- राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है देश

जहानाबाद में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया जाने के क्रम में जहानाबाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है ।लोकतंत्र समाप्ति के कगार पर है। और राजतंत्र कायम हो रहा है। उन्होंने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा जब लोग अग्निवीर जैसे आंदोलन में विपक्षी शामिल नहीं हुआ इससे तो ही प्रतीत होता है विपक्ष अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निर्वाह कर रहा है।

अब आंदोलन ट्विटर के माध्यम से किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि विकास की बात नहीं की जा रही है सरकार द्वारा सिर्फ जुमले बाजी की जा रही है ।हाल में ही प्रधानमंत्री बिहार आए थे किसी परियोजना की बात नहीं किया गया किसी भी बंद फैक्ट्री को चालू करने या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की बात तक नहीं की गई ।धीरे धीरे प्रजातंत्र को समाप्त किया जा रहा है। अब लोकसभा में कोई भी सांसद किसी को भ्रष्टाचारी अत्याचारी नहीं कर सकता है।

चाहे वह कितना ही जुल्म कितनो ही किया हो इसका आदेश सरकार द्वारा निकाला गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि आज प्रजातंत्र खतरे में हैं। जिस अपेक्षा से बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान की स्थापना की थी वह संविधान ही खतरे में पड़ा हुआ है ।उन्होंने कहा कि अब नेता लोग रोड पर संघर्ष नहीं कर फेसबुक एवं ट्विटर के माध्यम से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने रमई राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा रमई राम जी काफी संघर्षशील व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक जीवन को काफी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश एवं राज्य की राजनीति हो रही है। इससे तो यही प्रतीत होता है कि सभी जनता भय की वातावरण में जीने के लिए विवश है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है ।अगर इसी तरह लोकतंत्र का हरण होते रहा तो एक दिन भारत में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading