औरंगाबाद में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गया रेलखंड के रफीगंज एवं देव रोड स्टेशन के बीच की है।मृतक की पहचान गया जिले के गेवाल बिगहा निवासी नईम खान के 26 वर्षीय पुत्र फैसल खान के रूप मे किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वी के सिंह ने बताया कि सुबह में सूचना मिली की रेलवे ट्रैक के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है।

आरपीएफ द्वारा आननफानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज़ के लिए लाया गया तो डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वही रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। और साथ ही पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।





