भोजपुर जिले में शुक्रवार को बीएड की परीक्षा जिले के एकमात्र सेंटर जैन कॉलेज में चल रही थी। परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर कदाचार होने की सूचना डीएम को मिली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएम जैन कॉलेज पहुंचे और परीक्षार्थियों का जायजा लिया। इस दौरान 50 से ज्यादा परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल और 100 से ज्यादा चोरी करने के लिए पासपोर्ट, चिट-पुर्जा की बरामदगी हुई।
![]()
डीएम ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। डीएम ने कहा कि केंद्राधीक्षक को परीक्षा का आज का पेपर रद करने की अनुशंसा राज्य मुख्यालय से करने को कहा गया है। बताया जाता है कि जैन कालेज के दो कमरों में बीएड की परीक्षा चल रही है। इसी दौरान जिला प्रशासन को सूचना मिली कि वहां बड़े पैमाने पर कदाचार हो रहा है। परीक्षार्थी जमकर नकल कर रहे हैं। इसके बाद डीएम अफसरों के साथ वहां पहुंचे और निरीक्षण के दौरान मोबाइल और चिट पुर्जा पाया। इस दौरान 80 परीक्षार्थियों को स्पेल्ड कर दिया गया है।

इधर सेंटर पर डीटीओ चितरंजन प्रसाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिका री मंजूषा चंद्रा, डीआरडीए के डायरेक्टर सुनिल कुमार पांडे, एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव समेत आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों के वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। जब जांच-पड़ताल शुरू की गई तो वहां की स्थिति देख डीएम हैरान रह गए। मोबाइल और चिट-पुर्जे की भरमार लग गई। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कहा कि आज की परीक्षा रद करने की अनुशंसा करें। साथ ही सभी पकड़े गए परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।




