पटना में SDPI के कार्यालय में स्पेशल टीम की छा’पेमारी:संचालक को पुलिस ने किया गि’रफ्तार

पटना पुलिस की स्पेशल टीम ने शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे पटना के सब्जीबाग में स्थित SDPI के दफ्तर में छापेमारी की। सोमवार को PFI में हुई छापेमारी से मिले इनपुट के आधार पर यहां छापेमारी की गई। यहां से एक आदमी को पुलिस अपने साथ ले गई। कार्यालय में रखे सभी कागजातों को खंगाल कर अपने जरूरत के कागजात साथ ले गई।

अब उत्तर प्रदेश के बागपत में कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा  आयकर विभाग (लीड) - News Nation

आस पास के लोगों ने बताया कि इस मकान के मालिक का नाम शबीर है। वही इस ऑफिस का संचालन करता था। शुक्रवार की सुबह करीब 3:30 में लगभग 70 से 80 की संख्या में आई पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी की थी। यहां रखे सभी दस्तावेज और जरूरी कागजात साथ ले गई। पुलिस शबीर को भी गिरफ्तार कर के ले गई। मौके पर से बैनर पोस्टर के साथ आवेदन भी मिला है। प्रेस विज्ञप्ति बनाकर लोगों को पूरे बिहार से संगठन में जोड़ने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। पूरे रिकार्ड को स्पेशल टीम खंगाल रही है।

एसएसपी के बयान पर बवाल

सोमवार को पटना के फुलवारी शरीफ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दफ्तर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। छापेमारी मे यहां आतंकी ट्रेनिंग सेंटर का खुलासा हुआ था। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पीएफआई की ट्रेनिंग की तुलना आरएसएस की शाखा से कर दी। इस पर बवाल मचा हुआ है। पटना SSP के बयान पर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से एसएसपी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.