मुजफ्फरपुर:महिला की संदिग्ध प’रिस्थिति में मौ’त:परिजन ने पी’ट-पी’टकर ह’त्या करने का लगाया आ’रोप

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के शंकरपुर में एक महिला की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव घर के कमरे में मिला। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृत महिला की पहचान मो. शोएब की पत्नी रोजी खातून (27) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार दिलीप प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृत महिला की फ़ाइल फ़ोटो। - Dainik Bhaskar

घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने कहा कि परिजन जो बयान देंगे। उस आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए महिला की सास समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर रोजी के पिता बेला से मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश देखते ही विलाप करने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है।

शरीर पर बेल्ट के निशान

मृत महिला के पिता ने बताया कि उसके शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले हैं। बेल्ट से मारने का जख्म भी है। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। कहा कि दामाद उनलोगों पर व्यवसाय करने के लिए रुपए देने का दवाब डाल रहा था। लेकिन, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी बेटी ने मना कर दिया था। इसी खुन्नस में आकर उसकी हत्या करने की बात कही है।

2016 में हुई थी शादी

परिजन ने बताया कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। रोजी ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। लेकिन, इधर साल भर से ससुराल वाले उसपर पैसे को लेकर दवाब बना रहे थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को भी दी थी। वे लोग रोजी के ससुराल भी गए और वहां जाकर उनलोगों को समझाया भी था। लेकिन, इसका कोई असर आरोपियों पर नहीं पड़ा। अंततः उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading