बेगूसराय में बीती रात शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अगलगी में एक आइसक्रीम फैक्ट्री सहित दो प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। घटना छौराही ओपी क्षेत्र के बख्ड्डा गांव में घटी है। इस अगलगी की घटना में लाखों मूल्य की सामान का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि बीती रात आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक व स्टाफ देर रात तक गाड़ी से आइसक्रीम को अनलोड कर रहे थे।

आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक खगरिया जिला के बिशनपुर निवासी सागर साह के पुत्र राजेश साह ने बताया कि वह बीते 3 साल से छौराही प्रखंड क्षेत्र के बख्ड्डा गांव में अपना आइसक्रीम फैक्ट्री चला रहा है। राजेश साह ने बताया कि बीती रात 2:00 बजे के लगभग फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। शॉर्ट सर्किट से आग लगी होने के कारण ट्रांसफार्मर के पास बिजली काटने के लिए सभी लोग पहुंचे थे। लेकिन बिजली नहीं करने के कारण पूरा फैक्ट्री शॉर्ट सर्किट के चपेट में आने से जल गया।

उन्होंने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग 17 लाख रुपये के सामान की नुकसान हुई है । आइसक्रीम फैक्ट्री में 8 एसी फ्रीज वाला आइसक्रीम बिक्री ठेला, 2 डी फ्रीजर कंप्रेसर बैटरी चार्जर सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। आइसक्रीम फैक्ट्री के बगल में एक अन्य दुकान भी इस अगलगी की चपेट में आकर पूरी तरीके से जल गया है। मौके पर छौड़ाही ओपी पुलिस की टीम ने पहुंचकर जायजा लिया है। पुलिस अभी जांच पड़ताल की बात कह रही है।




