ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौ’त: रात में घर पर मोबाइल छोड़कर निकला था बाहर

औरंगाबाद में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना बारुण थाना क्षेत्र के सोननगर रेलवे जंक्शन के पश्चिम रेलवे लाइन की है। मृतक 23 वर्षीय बजरंगी गोस्वामी बारुण बाजार निवासी भोला गोस्वामी का बड़ा बेटा था।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत दुर्घटना है या फिर उसने आत्महत्या किया है। या उसकी हत्या की गई है। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस तहकीकात कर रही है।

मृतक बजरंगी गोस्वामी श्रृंगार स्टोर चलाता था। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की रात भी दुकान बंद कर घर लौटा था। रात में वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर निकल गया। जब देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

जिसके बाद परिजनों ने सोंचा कि सुबह तक घर आ जाएगा, लेकिन सुबह में परिजनों को मनहूस खबर मिली। जीआरपी पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसका शव सोननगर रेलवे जंक्शन के पश्चिम रेलवे लाईन समीप पड़ा है। यह सुनकर उसके परिजनों की होश उड़ गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि सर धड़ से अलग है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading