आ’तंकी मामले में 26 आ’रोपियों में एक मोतिहारी का:PFI को मजबूत करने का जिम्मा उठा रखा था रियाज ने

पटना के फुलवारी शरीफ में टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद 26 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इनमें तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई। नामजद 26 लोगों में मोतिहारी का रियाज भी शामिल है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। चकिया के रहने वाले रियाज के साथ ही एक और युवक का नाम सामने आया है। दोनों PFI को मजबूत करने का जिम्मा अपने कंधे पर उठा रखा था। संगठन से जुड़े लोगों की ट्रेनिंग के लिए कैंप चलाता था। इसका वीडियो सामने आया है। शहर में जगह-जगह पोस्टर लगा कर अपने संगठन का प्रसार कर रहा है। जैसे ही दोनों का नाम सामने आया, वे घर छोड़ फरार हो गए।

पोस्टर चिपकाता PFI संगठन का शख्स।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल संगठन को मजबूत करता था
युवक सोशल मीडिया पर काफी जागरूक रहता था, आए दिन उसका पोस्ट आता रहा है। अपने संगठन और इस्लाम को लेकर तरह-तरह के पोस्ट डालता रहता है। चार अप्रैल को एक पोस्ट लिखा था। इसमें उसने कहा है कि जुल्म के खिलाफ इस जंग में आप सभी के चंदा का बड़ा सहयोग हैं।

26 पर FIR, इसमे एक चकिया का रियाज का नाम शामिल
पटना के फुलवारी से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अतहर और जलालुद्दीन के गिरफ्तार के बाद इसके तार चकिया से जुड़ने की बात सामने आई हैं। इस मामले में चकिया के कुंअवा का एक युवक रियाज पीएफआई और आरएसडीपीआई का राज्य व राष्ट्रीय स्तर का सक्रिय सदस्य है। चकिया में पीएफआई के विस्तार में उसकी भूमिका बताई जा रही है।

क्या कहते हैं एसपी
इस संबंध में एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि हमें पटना से ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला है और ना हीं चकिया में किसी तरह की छापेमारी की सूचना है। लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.