आमिर खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा की एक स्पेशल स्क्रीनिंग साउथ स्टार चिरंजीवी के घर हुई। इसमें साउथ स्टार नागार्जुन, नागा चैतन्य और एस एस राजामौली शामिल हुए थे। इस स्क्रीनिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।
