मुजफ्फरपुर के युवक की गुजरात मे मौ’त : बाढ़ के पानी में डू’बने से गयी जा’न, मछली पैकिंग का करता था काम

मुजफ्फरपुर।  गुजरात मे भारी बा’रिश और बाढ़ से हुई त’बाही में कई लोगों की जा’न चली गई। इसमें एक मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के सुस्ता गांव का रहने वाला एक युवक भी शामिल है। उसकी मौ’त बाढ़ के पानी मे डू’बने से हुई है।

मौ’त की खबर उसके घर पर पहुंचते ही को’हराम म’च गया। मृ’तक की पहचान सूरज कुमार (23) के रूप में हुई है। उसके पिता मनोज कुमार किराना की दुकान गांव में चलाते हैं। बेटे की मौ’त की खबर मिलते ही आहत हो गए। वह घर का इ’कलौता चिराग था। गुजरात मे रहकर मछली पैकिंग करने का काम करता था। सूचना मिलने के बाद परिजन श’व लाने के लिए यहां से रवाना हो गए हैं।

 कंपनी के कर्मियों द्वारा सूरज समेत अन्य की पानी के तेज बहाव में डू’बने की सूचना परिजन को मिली। यहां से उसके चाचा अनिल ठाकुर समेत तीन ग्रामीण गुजरात रवाना हुए। वहां जाकर काफी खोजबीन की गई। तब जाकर उसका श’व पानी भरे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। श’व को बाहर निकाला गया। फिर कागजी प्रक्रिया पूरी कर वहां से लाश लाने की तैयारी की जा रही है।

गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घर पर चिख पुकार मच गई। परिचित और स्थानीय लोगों का तांता लग गया। परिजन को ढांढस बंधाया गया ताकि इस कठिन परिस्थिति का सामना कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज बहुत मिलनसार युवक था। वहां पर अच्छे से काम करता था। घर पर भी रुपए भेजता था। आज देर शाम तक शव आने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading