मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ सत्संग सभा में नव संचेतन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नव संचेतन के कार्यकर्ताओं के बीच आई कार्ड व टी-शर्ट का वितरण किया गया। वहीं इन कार्यकर्ताओं द्वारा श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा और बेहतर देखभाल के लिए उनको प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर गरीबनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनय पाठक, अविनाश तिवारी उर्फ ऑक्सीजन बाबा, छठ्ठू सहनी आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यकर्ताओं ने बाबा गरीबनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान आरबीबीएम कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.ममता रानी ने कहा कि बहुत सौभाग्य की बात है कि दो वर्षो के उपरांत फिर से बाबा की यह नगरी शिवमय हो गई है।
कोरोना काल में बाबा ने भी दर्शन देना बंद कर दिया था। कहीं न कहीं जब पृथ्वी पर पाप बहुत बढ़ता है तो इस तरीके की बातें होती है। लेकिन अच्छा है कि अब फिर से हम इस बार बाबा पर जलाभिषेक कर सकेंगे। नव संचेतन एक ऐसा ग्रुप है जो नाट्य क्षेत्र में काम करता रहा है और भोला बाबा से बड़ा नाटककार तो कोई हो ही नहीं सकता।
सब की भूमिका भोला द्वारा होती है। किसको क्या करना है। जग के पालनकर्ता, जग के संहारकर्ता सब भोला बाबा ही है। भोला बाबा के सामने अमीर-गरीब सब बराबर है। जो उनके सामने सिर झुका जाता है वह आशीर्वाद प्राप्त करता है।





