मुजफ्फरपुर : दसवीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरपुर : शहर के मालीघाट चूनाभट्टी रोड स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस क्लब में इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 10 वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया।

जिसमें कराटे के करीब सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन ग्रैंडमास्टर सिहान ई.राहुल श्रीवास्तव ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को बेल्ट, प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी सीनियर वर्ग में हिमांशु राज व जूनियर वर्ग में जाह्नवीश्री को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रोहित प्रजापति, हिमांशु राज, रणवीर कुमार व बबली कुमारी को सीनियर ब्राउन बेल्ट जबकि उपासना आनंद, आस्था, नितेश कुमार, रितेश रंजन, हर्ष, आश, आदित्या, अनमोल, स्वीटी व प्रियम कर्ण को ब्राउन बेल्ट

और गुंजन कर्ण, अर्नव अनमोल, सानवी श्रीवास्तव, अनन्या, अदिति को ब्लू बेल्ट दिया गया। वहीं अनुष्का अभिषेक, रिधान झा, जानवीश्री को ग्रीन बेल्ट दिया गया।

स्वपनील कश्यप, नंदनी, देवांस, आदित्य को आरेंज बेल्ट जबकि आत्म ज्योति, अभिनंदन, अभिउदय, अनमोल आरंभ, सुधीर, सुकृति शिखा समेत सभी खिलाड़ियों को येलो बेल्ट दिया गया। इसके साथ ही फेडरेशन के सचिव सेंशई शिल्पी सोनम, मुख्य परीक्षक सेंशई सुनील कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर मेघा कुमारी, कोच सूरज पंडित के द्वारा सभी खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया गया।

वहीं रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस के वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार ने नीदरलैंड से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading