शहीद की बेटी का बर्थडे मनाने घर पहुंची पुलिस:केक-गिफ्ट के साथ दिया सरप्राइज

उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस ने सोमवार को शहीद की बेटी का बर्थडे मनाया। सेना की 18वीं जाट रेजिमेंट के सैनिक शहीद बबलू सिंह के घर स्थानीय पुलिस एवं पीआरवी की दो टीमें उनकी बेटी गरिमा का जन्मदिन मनाने के लिए गिफ्ट और केक लेकर पहुंची।शहीद के भाई सतीश सिंह ने बताया, “पुलिस का बर्थडे मनाने के लिए घर आना सच में आर्श्चयचकित था।” भतीजी गरिमा को उनके आने से बहुत खुशी हुई। क्योंकि, उसके पिता शहीद बबलू सिंह अपनी बेटी से बेहद प्यार करते थे।

पुलिसकर्मियों के साथ शहीद बबलू सिंह की बेटी गरिमा बर्थडे मनाती हुई।

6 साल पहले शहीद हुए थे बबलू सिंह
मथुरा की बालाजी पुरम कॉलोनी में रहने वाई शहीद बबलू सिंह 6 साल पहले शहीद हो गए थे। शहादत के समय शहीद बबलू सिंह की बेटी गरिमा केवल चार साल की थी। उसका भाई द्रोण उससे दो साल बड़ा है।

गिफ्ट और केक लेकर पहुंची पुलिस
शहीद बबलू सिंह के भाई ने बताया कि जब पुलिस से आने का कारण पूछा तो पता चला कि वह बेटी गरिमा का जन्मदिन मनाने आए हैं। पुलिस गरिमा के नाम का बधाई संदेश लिखा केक और मिठाई के पैकेट लेकर आए थे।

एसएसपी बोले बेटी को पिता की कमी न महसूस हो इसलिए पुलिस ने मनाया जन्मदिन
बबलू सिंह वर्ष 2016 में जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगांव सेक्टर में सीमा पर घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों से मुठभेड़ होने पर शहीद हो गए थे। उन्हें उनके शौर्य और साहस के लिए 15 जनवरी 2017 को सेना दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया, शहीद बबलू सिंह की वीरता और बहादुरी को सम्मान देते हुए उनकी बेटी को पिता की कमी ना खले, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.