सिपाही से सार्जेंट बनीं अरवल की प्रिया:न’क्सल प्रभावित इलाको के लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा स्रोत

अरवल जिले के नक्सल प्रभावित करपी थाना अंतर्गत गद्दोपुर गांव में रिटायर्ड शिक्षक बिंदेश्वर सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है बात ही कुछ ऐसी है बिंदेश्वर सिंह की बेटी प्रिया ने जो कामयाबी पाई है जो उनके गांव की लड़कियों के लिए किसी सपने से कम नहीं। प्रिया अपनी लगन और मेहनत के बल पर सार्जेंट बनीं हैं। फिलहाल प्रिया बगहा जिले के चौतरवा थाने में सिपाही के रूप में कार्यरत हैं।

सिपाही पद पर रहते हुए उसने मेहनत और लगन से बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा दी। रिजल्ट आया तो उसके घर और गांव में खुशियों की लहर फैल गई। रिजल्ट का इंतजार कर रहीं प्रिया की सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम देख चेहरे पर चमक आ गई.।उन्होंने अपनी कामयाबी की खबर परिवार के लोगों को दी तो सभी के आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

जैसे ही प्रिया सार्जेंट बनने की खबर आई उसके घर बधाई देने वाले लोगों को पता लग गया। फोन के माध्यम से लोगों ने प्रिया को बधाई दी वहीं प्रिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। प्रिया के शुरुआती पढ़ाई लिखाई प्लस टू बालिका विद्यालय अरवल में हुई। प्रिया नहीं अरविंद महिला कॉलेज मगध यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की इसके बाद प्रिया ने 2018 में बिहार पुलिस में सफलता हासिल की थी उसके बाद 2022 में प्रिया ने सार्जेंट बंद कर अपने गांव और माता-पिता का नाम रोशन किया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading