ट्रेन से गिरकर शिक्षक की हुई मौ’त: परिजनों में मचा को’हराम

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी इलाके में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेलखंड पर घटी। मृतक दरभंगा जिले भालपट्टी के रहने वाले 63 वर्षीय राघवेन्द्र मिश्र थे। बताया जा रहा है कि वे तीर्थ कर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गयी।

एक युवक जिंदगी-मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा, तीनों शराब पीकर सोए थे | A  young man is battling between life and death in the hospital, all three  slept after drinking -

वे अपने परिवार के साथ वृंदावन से लौट रहे थे। ट्रेन की बोगी से निकलकर गेट पर गए थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और निचे गिर गए। मौके पर उनकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन ढोली स्टेशन पर उतरे। फिर वहां से मनियारी पहुंचे। शव देखते ही कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी और मनियारी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद मनियारी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।

इधर, मृतक का भांजा रिटायर फौजी प्रेमचंद ने बताया कि पूरे परिवार को वृंदावन से तीर्थ करवाकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे ये दर्दनाक हादसा हो गया। उन्हें दो बेटा है। वे खुद प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। गांव में ही रहते थे। घटना के बाद पूरा परिवार मर्माहत है। मामले में मनियारी पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading