बच्ची की मौ’त से खुला राज, मिला नाग का परिवार:कटिहार में बच्ची को सांप ने डसा

कटिहार में एक घर सुर्खियों में आ गया है। यहां एक बच्ची की सांप काटने से मौत हुई। परिजनों ने सांप पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया। सपेरे ने जब घर की जांच शुरू की तो परिजनों के होश उड़ गए। घर के अलग-अलग हिस्सों से 40 नाग पकड़े गए। इस घर में नाग का पूरा परिवार मौजूद था। इधर, सभी सांप को सुरक्षित रखा गया है और इसकी जानकारी वनविभाग को दी गई है। घटना बारसोई प्रखंड अंतर्गत करणपुर पंचायत के बिजुरिया गांव की है।

सपेरे की मदद से सांप को पकड़ा गया।

मंगलवार को मो. आफताब के घर पर बच्चे आपस में आंगन में लुका छिपी खेल रहे थे। इसी क्रम में मो. आफताब की 5 वर्षीय बेटी तमन्ना खातून को एक सांप ने काट लिया। बच्ची ने तुंरत माता-पिता को इसकी सूचना दी। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक जहर बच्ची के पूरे शरीर में फैल चुका था। इलाज शुरू होते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बुधवार को बच्ची के परिजनों ने स्थानीय सपेरे को उस सांप को पकड़ने के लिए बुलाया गया। सपेरे ने जब घर में छानबीन की तो घर के अलग-अलग हिस्से से 40 सांप पकड़े गए। इनमें सेस ज्यादातर बच्चे हैं। इसकी सूचना मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुरुवार को भी सपेरे ने घर में सांप ढूढ़ने का प्रयास किया। पर उसे कोई कामयाबी नहीं मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading