घर में सो रही महिला झुलसी, मौत:अ’गलगी की घ’टना पर सस्पेंस ब’रकरार

नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा थाना क्षेत्र के बलभद्रसराय गांव में अहले सुबह एक दुःखद घटना घटी है। घर में अकेली रह रही महिला की जलकर मौत हो गई है। मृतका रामाधार शर्मा की 35 वर्षीया पत्नी मालती देवी है। महिला का पति और बेटा दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है। इस अगलगी की घटना में पूरा घर जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 3:00 बजे घर से धुंआ और आग निकल रहा था। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठा हुए।

नालंदा में घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।

जिसके बाद किसी तरह से घर में लगी आग पर काबू पाया गया। हालांकि इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को भी दी गई थी। लेकिन दमकल जब तक पहुंचती आग पूरे घर को अपने चपेट में ले चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घर के अंदर जब जाकर देखा गया तो घर में रह रही महिला पर नजर नहीं पड़ी। अगलगी के बाद ढेर हुए मलबे को जब हटाकर देखा गया तो उसके नीचे अर्धजली लाश पर नजर पड़ी।

लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। पड़ोसियों की चीख-पुकार की आवाज गांव में गूंजने लगी। हालांकि घर में आग किन कारणों से लगी है इसकी वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। महिला का पति और बेटा गरीबी के कारण दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अगलगी की सूचना पति और बेटे को भी दे दी गई।

हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है। अग्निशमन विभाग इस बारे में जांच में जुटी हुई है। परिजनों के आने का इंतेजार किया जा रहा है। शव को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.