उत्पाद अधीक्षक-होमगार्ड जवान वि’वाद ने पकड़ा तू’ल:जिला कमांडेंट ने सभी को किया विरमित

मुजफ्फरपुर में उत्पाद अधीक्षक और होमगार्ड जवानों के बीच हुए विवाद ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। उत्पाद अधीक्षक संजय राय के पत्र के आलोक में जिला कमांडेंट त्रिलोकीनाथ झा ने सभी जवानों को विरमित कर दिया है। जवानों ने अपनी-अपनी रायफल पुलिस लाइन में जमा करवा दिया है। अब सबकी नजरें DM पर टिकी हुई हैं। जवानों ने उत्पाद अधीक्षक पर बहुत ही गम्भीर आरोप लगाए थे।

DM से शिकायत करने पहुंचे होमगार्ड जवान। - Dainik Bhaskar

महिला जवानों ने दुर्व्यहार, गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात बोलकर DM से शिकायत की थी। गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने होमगार्ड जवानों के लिए संघ सदैव खड़ा है। अगर उचित न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी करेंगे।

कहा कि DM अभिभावक हैं। उनके रिपोर्ट का इंतजार है। जवानों से इस तरह की हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। वे इस मुद्दे पर प्रदेश इकाई से भी सम्पर्क करेंगे। प्रदेश संगठन ने इसकी रिपोर्ट ली है। जवानों को हर हाल में न्याय दिलाकर रहेंगे। वहीं इस मामले की प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने भी जिलाध्यक्ष से जानकारी ली है। वे भी DM के रिपोर्ट के इंतजार में हैं।

बता दें कि बुधवार को 19 होमगार्ड के महिला व पुरुष जवानों ने DM को ज्ञापन सौंपा था। उत्पाद अधीक्षक पर आरोप लगाया था कि वे जवानों के साथ बदसलूकी करते हैं। उनपर शराब बिकवाने और धंधेबाजों को रास्ते से ही रुपए लेकर छोड़ने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, इस पूरे मामले को उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बेबुनियाद और साजिश बताया था। कहा था कि इन सभी को ड्यूटी में लापरवाही के कारण हटा दिया गया था। जिस कारण ये लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.