पटना समेत आधे प्रदेश में झमाझम की संभावना:रातभर कई जिलों में भारी बारिश ; 72 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में धीमे ही सही मानसून रफ्तार पकड़ा रहा है। अधिकतर जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार मजबूत हो रहा है।

मानसून के प्रदेश के नए क्षेत्रों में फैलने से पिछले 2 दिन अच्छी बारिश हुई। जिससे पानी का लगभग आधा कोटा फुल हो गया। गुरुवार की रात से बिहार के कई हिस्‍सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे ऐसे ही मौसम के रहने की आशंका जताई है। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार सुबह को भी दक्षिण-पूर्व बिहार के अधिकतर हिस्‍सों में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में बिहार में मानसून के और मजबूत होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार के नए क्षेत्रों को जद में लेने के साथ ही और मजबूत होगा। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। प्रदेश में हीट वेव की स्थिति लगभग समाप्‍त हो चुकी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा रिकॉर्ड किया गया है।

पटना सहित बिहार मे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, जहानाबाद के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे तथा मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई जाती है बिहार में मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यानी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.