बगहा। रामनगर के हरिनगर शुगर मिल में काम कर रहे एक मजदूर की दीवार से गि’रकर मौ’त हो गई। घ’टना गुरुवार की बताई जा रही है। मौ’त के बाद चीनी मिल में सन्नाटा छा गया। इधर इस घ’टना की सूचना देर शाम परिजनों को मिली। मृ’तक की पहचान रामनगर के वार्ड नंबर 20 बेलागोला निवासी लालबाबू राम (40) के रूप में हुई है।
मृ’तक के परिजनों ने बताया कि लालबाबू की म’रने की सूचना रात 9:00 बजे मिली। जिसके बाद चीनी मिल पहुंचे तो वहां लाल बाबू को मृ’त पाया। लाल बाबू के मौ’त की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
वही पत्नी बार-बार बे’होश हो जा रही है। रामनगर थाना अध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पत्नी के आवेदन पर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा।
लालबाबू हरिनगर शुगर मिल में राजमिस्त्री का काम किया करता था। गुरुवार को सुबह चीनी मिल में काम करने गया था। बताया जा रहा है कि वायलर की म’रम्मत करने के समय में बायलर की दीवार गि’र गई। इस दरमियान लाल बाबू के गर्दन पर चो’ट लगी और उसकी मौ’त घ’टनास्थल पर ही हो गई।

