मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबी महिला: SDRF की टीम ने शुरू की महिला की खोजबीन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड स्थित बूढ़ी गंडक नदी में एक महिला डूब गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नदी में उसे खोजने का काफी प्रयास किया। लेकिन, महिला का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर कांटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई। महिला धनवंती देवी के परिजन ने आशंका जताई कि वह भैंस को नहलाने के लिए नदी में आई थी। हो सकता है कि उसका पैर फिसला हो और वह नदी में डूब गई हो। परिजन की इस आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने SDRF को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

नदी में खोज करती SDRF की टीम। - Dainik Bhaskar

टीम ने पहुंचने के साथ दो बोट लेकर नदी में खोजबीन शुरू कर दी है। करीब एक घंटे से अधिक के सर्च ऑपरेशन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। कांटी से लेकर दादर तक अभियान चलाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि नदी की तेज धार में महिला बहकर आगे निकल गयी होगी। इसके अलावा किनारे पर भी खोजबीन की जा रही है।

‘

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.