मुजफ्फरपुर : जिले में शनिवार को वार्ड 38 के पार्षद कार्यालय, कुरेशी विवाह भवन, महाराज जी पोखर में निशुल्क आंख के जांच का शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें ए एस जी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा लोगों के आंख का निशुल्क जांच कर रहे है। सैकड़ों की संख्या में मरीज आज आंख के इलाज़ कराने पहुंचे।

इस शिविर में आँखों के समस्या से सम्बंधित सभी प्रकार के इलाज़ बिलकुल मुफ्त में किया जा रहा है। निवेदक इकबाल कुरैशी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि आंख शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आंखों के बिना एक इंसान के लिए शायद दुनिया की कल्पना भी अधूरी है। उन्होंने कहा की यहां निशुल्क आंखों का जांच कीया जा रहे है।


जिसमें ए एस जी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा आंखों की जाँच अच्छे से की जाएगी। जो भी जरूरतमंद लोग है जिन्हे आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या है वो अपनी आंखो की जांच मुफ्त में यहां करवा सकते है। सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक डॉक्टर यहां अपनी सुविधा दे रहे।






