मोतिहारी में युवती को पेट्रोल डालकर जिं’दा ज’लाया:पेट्रोल पंप से कुछ दूर मिला अ’धजला श’व

मोतिहारी में एक युवती का जला हुआ शव मिला है। जिस जगह से शव बरामद हुआ है उससे कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप भी था। उसे पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़े युवती के अधजले शव से धुंआ उठता हुआ तो पुलिस को सूचना दी।

केन्द्र सरकार द्वारा खाद्य सामग्री पर GST लगाने पर जिला मुख्यालय में किया  प्रदर्शन | Jan Adhikar Party protested at district headquarters Hajipur on  imposition of GST on food items by the

घटना शुक्रवार को मोतिहारी के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के हरैया ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड की है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हरैया ओपी प्रभारी विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप

युवती का अधजला शव जहां से बरामद हुआ है, वहां से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप है। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि यहीं से पेट्रोल लाकर युवती को जलाया गया है। हालांकि पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

घटनास्थल पर दो लोगों के पैर के निशान मिले

घटनास्थल पर पूरब तरफ से दो लोगों के पैर के निशान और चप्पल के निशान दिखाई दिए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती को पूरब की तरफ से लाकर आग लगाकर उसकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading