मुजफ्फरपुर : सत्य शिव सेवा संस्थान की ओर से मुजफ्फरपुर के हाथी चौक पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भव्य शिविर का आयोजन किया गया।
वहीं शिव भक्तों ने भगवान भोले का जयकारा लगाकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों ने भगवान भोले की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिविर के उद्घाटन समारोह में बाबा गरीबनाथ मंदिर के मुख्य पुरोहित विनय पाठक, केदार प्रसाद गुप्ता, संजय केजरीवाल, इकबाल कुरैशी, शंभू नाथ चौबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं कांवड़ शिविर में मुस्लिम भाई ने भी सहयोग किया। शिविर में आए हुए अतिथियों ने बताया कि भोलेनाथ की भक्ति में सभी लोग लीन है।
इसमें हिंदू हो या मुस्लाम सभी सेवा की भावना से कावड़ियों की सेवा में लगे हुए है।
शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्य समर राय, अजय, कृष्णा, अर्जुन, महेश सहित कई सदस्य कांवड़ियों की सेवा करने के लिए मौजूद रहेंगे।












