बीच-बाजार युवती को छेड़ा…लोगों ने जमकर पी’टा: लड़की से की अ’श्लीलता, पुलिस से भी हा’थापाई

कटिहार में एक युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। इस दौरान युवक भी लोगों से उलझता नजर आया। इतना ही नहीं उसे पकड़ने आई पुलिस से भी उसने बहस की और हाथापाई करने लगा। दरअसल, युवक सरे बाजार युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था। युवती के मदद के लिए चिल्लाने पर लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशितों ने उसकी धुनाई कर डाली। इस पिटाई का वीडियो सामने आया है।

आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस।

घटना नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास की है। रविवार देर शाम लगभग 1 घंटे तक नगर थाना मेन गेट के पास सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मारपीट की सूचना पर मनचले युवक की मां भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इधर हंगामा की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से उस मनचले को पुलिस ने बचाया। पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

युवक पर बीच-बाजार में छेड़खानी करने का आरोप।

ई-रिक्शा पर जा रही थी युवती, मनचले ने की छेड़खानी

घटना के बारे में लोगों ने बताया कि दो युवती ई-रिक्शा से शहीद चौक ओर से घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक मोहम्मद तोहिद दोनों युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवक की हरकत से दोनों युवती काफी डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग जमा हो गए और युवक की उसी जगह जमकर पिटाई कर दी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading