सीतामढ़ी में बीती देर रात बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में डकैतों मैं एक अधिवक्ता के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने बीती रात भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र नगर परिषद क्षेत्र बैरगनिया वार्ड नंबर 22 में अधिवक्ता अंकित कुमार के घर पर हवाई फायरिंग करते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए 8 से 10 की संख्या में डकैतों ने डाक कर्मी किरण देवी को रिवाल्वर की नोक पर रखा गले में मंगलसूत्र का नाम के गभने निकाल लिए राम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डकैतों के द्वारा 25 हजार नगद 5 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने लूट लिए गए।

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। मामले को लेकर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

‘



