बेतिया में एक 16 साल की लड़की से एक युवक ने रेप किया। वो प्रेग्नेंट हुई तो उससे शादी का वादा किया। इसके बाद वो लड़की के साथ 3 महीने तक यौन शोषण करता रहा। लड़की का परिवार शादी के लिए दबाव बनाने लगा तो लड़के ने लड़की को शादी की बात करने को लेकर बुलाया और धोखे से दवा देकर उसका अबॉर्शन करा दिया। लड़के ने लड़की से कहा कि बच्चा शादी में खलल पैदा करेगा। पीड़िता की मां ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

मामला नरकटियागंज शिकारपुर थाने का है। जहां 16 साल की लड़की के साथ 3 महीने पहले शेख आलम उर्फ भुअर (32) ने रेप किया और किसी को बताने पर बदनाम कर देने की धमकी दी। लड़की की मां का आरोप है कि शेख आलम उर्फ ने मेरी बेटी को किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह घर गई तो उस वक्त शेख आलम के अलावा कोई नहीं था। अकेला पाकर उसने मेरी बेटी के साथ रेप किया।

शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण
पीड़िता की मां ने बताया रेप के बाद आरोपी ने कहा कि अगर ये बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। इसके बाद मेरी बेटी डर गई। शेख आलम इस डर का फायदा उठाकर 3 महीने तक उसका रेप करता रहा। इस दौरान उसने शादी का झांसा भी दिया और कहा कि मैं बहुत तुमसे शादी करूंगा।

लड़की की मां ने कहा कि इसी बीच मेरी बेटी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब मुझे हुई तो मेरे होश उड़ गए। इसके बाद हमलोग लोग शेख रहमान और उसके परिवार वालों के पास पहुंचे और शादी करवाने की गुहार लगाई। तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने शादी की बात कबूल ली।

शादी के लिए बुलाया, फिर जबरन अबॉर्शन कराया
महिला ने बताया बीते 10 जून को आरोपियों ने उसकी बेटी को बुलाया। शादी के दिन आरोपी ने उसकी बेटी और परिवार वालों को बुलाया। हमलोग जब वहां गए तो अगले दिन शादी की बात कही। इसके बाद मेरी बेटी से कहा कि ये दवा खा लो नहीं तो शादी में खलल पड़ेगी। हमलोग उसके झांसे में आ गए। मेरी बेटी ने जैसे ही दवा खाई उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए तो उसका गर्भपात हो गया।

अब शादी से कर रहा इनकार
लड़की की मां ने कहा 22 जुलाई को हमलोग बेटी को लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसने शादी के इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इधर मामले में नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

