दुसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ बारह ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन महाकालेश्वर के रूप में दिखे। आचार्य पंडित अजय झा और पंडित कौशल झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर पंचामृत स्नात करा षोडशोपचार पूजन के उपरांत महाकाल स्वरूप महाश्रृंगार कर धूप-दीप से आरती की गयी तदोपरांत प्रसाद का वितरण हुआ।

पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि महादेव कष्ट हारक हैं जटिल से जटिल व्याधि, रोग, दोष और कठिनाइयो को महादेव पूजन करने पर इससे निजात मिल जाता है। भक्त सच्चे मन से महादेव को याद कर जो भी मनोकामना मांगता है। वह अवश्य पूरा होता है। भगवान महादेव में भक्तों की सच्ची आस्था है।

इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी,पंडित राकेश तिवारी,पंडित राजेन्द्र झा,पंडित रमण मिश्रा,पंडित वरूण पांडे,मनीष सोनी,श्रीरंजन साहू,विवेकानंद मिश्र,मनीष कुमार,धीरज सिन्हा,तारा गुप्ता,विशाल चौहान,प्रणय कुमार सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।



