मोतिहारी:जिस पत्नी की ह’त्या के आ’रोप में जेल में बंद है पति, उसे पुलिस ने जिं’दा ब’रामद किया

मोतिहारी में अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में था, उसे पुलिस ने अगवा मुहल्ला से उसे जिंदा बरामद किया हैं। जिसे देख सभी के होश उड़ गया, घटना मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के निमुई गांव की हैं। जहां लड़की के पिता ने सुगौली थाना में आवेदन देकर अपने दामाद सहित अन्य लोगो पर आरोप लगाया था, कि दहेज में पांच लाख रुपया नहीं देने पर मेरी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है और उसके बेटा का अपहरण कर लिया हैं। जिसके बाद सुगौली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी शेख सद्दाम को पत्नी की हत्या और बेटा का अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति, उसे पुलिस ने जिंदा बरामद  किया | The wife, whose husband is in jail for murder, was found alive by

लड़की के पिता ने बेटी की हत्या और नाती का अपहरण कराया था प्राथमिकी दर्ज

पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सफी अहमद ने सुगौली थाना में दामाद सहित घर के अन्य सदस्यों के विरुद्ध पुत्री की हत्या कर शव छिपने का प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिस मामले में पुलिस ने शेख सद्दाम को 4 जून को जेल भेज दिया था। जिसके बाद सद्दाम के घर वाले उसके खोजबीन में जूटे थे। इसी बीच परिजनों को सूचना मिली की नाजमी अपने पुत्र के साथ अगरवा में किराये के एक मकान में रहती है। जिसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस छापेमारी कर नाजनी को जिंदा बरामद कर लिया है।

पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में है, उसकी बरामदगी के बाद उसने ससुराल वाले राहत की शास ली,वही महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं कही गई नहीं थी मेरे पति और ससुराल वालों ने रात में मेरा आँख पर पट्टी बांध कर कही रख दिए थे, वही से पुलिस हमे बरामद किया हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद सद्दाम की पत्नी नाजनी व उसके पुत्र को जिंदा बरामद कर लिया गया है। जिन्होंने पती द्वारा पीटाई करने की बात कही गई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.