पति-पत्नी और 2 बच्चों के गंगा में डूबे:पटना में श्राद्ध करने आए, एक-एक कर चारों डूबे

पटना में बुधवार को एक परिवार के 4 लोग गंगा में डूब गए। पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ श्राद्ध करने आए थे। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।डूबते परिवार को बचाने के लिए 3-4 युवक गंगा में कूदे भी, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से उन्हें बचा नहीं पाए। परिवार मदद के लिए चिल्लाता रहा, फिर आवाज आनी बंद हो गई।

पटना में बुधवार को हादसे के दौरान घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह परिवार पटना के शेखपुरा का रहने वााल था। मृतकों नाम मुकेश कुमार (48 वर्ष), आभा देवी (32 वर्ष), सपना कुमारी (15 वर्ष) और चंदन कुमार (13 वर्ष ) हैं। अभी तक किसी का भी शव बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद ले रही है।

बाढ़ थाना प्रभारी राजनंदन ने बताया कि इन दिनों गंगा नदी में पानी का बहाव काफी है। इसलिए शवों की तलाश में मुश्किल आ रही है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.