बिहार में सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में चला खेसारी लाल का ‘जान बैगन ले ल’ सांग

बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गई थी लेकिन यह सुविधा अब अपने उद्देश्यों से भटकती नजर आ रही है. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है जहां एक सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गीत चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो मांझागढ़ प्रखंड के धर्मपरसा हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज का है..

बिहार में सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में चला खेसारी लाल का 'जान बैगन ले ल'  सांग

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे क्लास रूम में खड़े हैं और टीवी स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव का ‘आव ऐ जान बैगन ले ल’ भोजपुरी सांग, चल रहा है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 22 जुलाई का है, हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है. इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपनी सफाई दी है.

हेडमास्टर अनवर अली ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि शुक्रवार 22 जुलाई को लंच के बाद शिक्षक नमाज पढ़ने चले गए थे. विद्यालय में दो-तीन शिक्षक ही बचे थे, इसी दौरान प्रथम तले पर चल रहे स्मार्ट क्लास में छात्रों ने शरारत से भोजपुरी गीत बजा कर वीडियो वायरल किया. स्मार्ट क्लास में अश्लील गीत देखते छात्रों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक ने इसकी रिपोर्ट डीईओ को सौंपी है.

वायरल वीडियो सामने आने के बाद गोपालगंज के डीईओ राजकुमार शर्मा ने संज्ञान लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अली और स्मार्ट क्लास के नोडल शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.