40 लाख ठगी मामले में डॉक्टर को भेजा गया जेल: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना में दर्ज किया गया था FIR

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में ब्रह्मपुरा पुलिस ने आरोपी डॉ़ नलिन कुमार सिन्हा को संबंधित कोर्ट में पेश किया। जहां से सुनवाई के बाद कोर्ट ने नलिन कुमार सिन्हा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनपर मिठनपुरा जगदीशपुर लेन नंबर 02 निवासी मुन्नी देवी से 40 लाख रुपये ठगी करने का आरोप था। पुलिस उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट के रिमांड आदेश पर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची थी। रविवार ग्रेटर नोएडा स्थित किराये के फ्लैट से उसे गिरफ्तार किया था।

उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हुई गिरफ्तारी, मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना  में दर्ज किया गया था FIR | Arrest from Greater Noida, Uttar Pradesh, FIR  was registered in ...

बता दें कि, मुन्नी देवी ने बीते एक जून को 40 लाख रुपये ठगी को लेकर ब्रह्मपुरा थाने एफआईआर दर्ज करायी थी। इसमें ब्रह्मपुरा के डॉ़ नलिन कुमार सिन्हा, उनकी पत्नी, पूसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार श्रीवास्तव व इनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव को आरोपित किया था। पुलिस की जांच और वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर ब्रह्मपुरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से डॉ़ नलिन सिन्हा को गिरफ्तार रविवार को किया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शरद सिन्हा ने बताया डॉ़ नलिन कुमार सिन्हा को कोर्ट ने उनका पक्ष सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मालूम हो कि, आरोपी डॉक्टर नलिन कुमार सिन्हा ब्रह्मपुरा के रहने वाले है।

अधिवक्ता ने बताया कि डॉ़ सिन्हा को कोर्ट में पेश करने ब्रह्मपुरा थाने का एक पुलिसकर्मी लेकर पहुंचा था। इसके बाद कोर्ट ने आइओ को तलब किया। कोर्ट के आदेश पर आइओ अनिल कुमार गुप्ता कोर्ट में हाजिर हुए। इसके बाद मामले की सुनवायी हुयी। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading